Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 12/03/2022 

नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने कसी कमर -गौरव

शिमला, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कश्यप ने कहा की भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने आगामी नगर निगम शिमला और विधान सभा चुनावों के लिए कमर कस ली है।हमारे मोर्चे ने विस्तारक योजना चलने का निर्णय लिया है जिससे हम अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो को बूथ स्तर पर संपर्क करेंगे।उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के 7794 बूथों पर 11 अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की एक टोली का गठन करेंगे।इससे हमारे मोर्चे को बल मिलेगा जिससे संगठन और मजबूत होगा।उन्होंने कहा की शिमला नगर निगम चुनावों में अनुसूचित जाति मोर्चा एहम भूमिका निभाएगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ