Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 12/03/2022 

राज्यपाल ने रिट्रीट का दौरा किया
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज परिवार के सदस्यों सहित शिमला जिले के छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास रिट्रीट भवन का अवलोकन किया।
प्रवास के दौरान राज्यपाल ने रिट्रीट के रेजिडेंट स्टाफ से बातचीत की। कर्मचारियों ने उन्हें रिट्रीट में संचालित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। राज्यपाल ने परिसर का भी दौरा किया।
इस अवसर पर राज्यपाल क्षेत्र के शांत वातावरण से बहुत प्रभावित हुए।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया और राजभवन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी राज्यपाल के साथ थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ