Spread the love

इन्दौरा,हिमशिखा न्यूज़।19/04/2022   

कांग्रेस महासचिव केवल पठानिया  ने आज इंदौरा में  युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कटोच व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर रोष ब्यक्त किया है।उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में सरकार की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों का विरोध करना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है और इसका हनन सहन नही किया जा सकता।केवल पठानिया ने कहा कि सरकार लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नही करती।उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव नजदीक आते देख मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का इन दिनों प्रदेश में ब्यापक दौरों का दौर चला है।हर रोज घोषणाओं पर घोषणाएं कर मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है।पठानिया ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों की आवाज को नही दवा सकती।उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में लोग भाजपा को  सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ