कांगड़ा/मंडी,हिमशिखा न्यूज़।19/04/2022
कांगड़ा में केजरीवाल की जनसभा को लेकर आप इलेक्शन इंचार्ज सतेंद्र जैन की लगातार बैठकें
तैयारियों को लेकर समीक्षा: आप,23 अप्रैल की जनसभा होगी ऐतिहासिक, जनता के साथ आप कार्यकर्ता भी बेसब्री से कर रहे इंतजार- सतेंद्र जैन
हिमाचल प्रदेश के मंडी में आम आदमी पार्टी की सफल रैली के बाद अब 23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी ग्राउन्ड शाहपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की जनसभा को लेकर अपनी लगातार तैयारियों पर हैं। आप इलेक्शन इंचार्ज हिमाचल सतेंद्र जैन लगातार आप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जनसभा को लेकर मीटिंग्स कर रहे हैं और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसके अलावा आप पदाधिकारी इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी को लगातार हिमाचल की जनता का बेहद प्यार मिल रहा है और लोगों का आप से जुड़ने का सिलसिला भी लगातार जारी है।23 अप्रैल को कांगड़ा की जनसभा को लेकर जहां आप कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दे रहा है तो वहीं कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी लगातार तैयारियों पर लोगों से मिल रहे हैं । मंडी की सफल रैली के बाद अब कांगड़ा की जनसभा में भी अरविंद केजरीवाल के स्वागत के लिए बाहें फैलाकर हिमाचल की जनता तैयार रहेगी। आप इलेक्शन इंचार्ज सतेंद्र जैन ने कहा,जिस तरह से लगातार आप से हिमाचल के लोग जुड़ते जा रहे हैं उससे साफ होता है दिल्ली मॉडल और पंजाब मॉडल के बाद अब हिमाचल मॉडल भी,हिमाचल की जनता आप के साथ बनाने को तैयार है जो हमें मंडी रैली में हिमाचल के लोगों के प्यार ने बता दिया था और अब कांगड़ा की रैली के बाद साफ हो जाएगा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस, बीजेपी के बहकावे में इस बार नहीं आने वाली है और विकल्प के तौर पर बेहतर हिमाचल के लिए आप का साथ देगी।