Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 26/04/2022

श्री ब्राह्मण सभा शिमला (पंजी.) की कार्यकारणी की बैठक प्रधान राजेश कपिला की अध्यक्षता में हुई। ब्राह्मण सभा सन 1918 से पिछले 104 सालों से पुरातन संस्कृति , सामाजिक एकरसता जरूरतमंद व असहाय लोगों के लिये यथा योग्य सहायता और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने आदि कार्य करते आ रहें हैं।
जिसमें भगवान श्रीपरशुराम जयंती जो 3 मई मंगलवार को है, उस दिन एम. सी. काम्प्लेक्स मिडिल बाजार में धूमधाम से मनाई जाएगी। उस दिन वहाँ प्रातः 9.30 बजे विश्व शांति एवं सामाजिक सौहार्द के लिये पूजा पाठ हवन किया जाएगा , जिसमें माननीय शहरी विकास, सहकारिता एवम कानून मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज जी मुख्य अतिथि होंगे व हवन की पूर्णाहुति डालेंगे। और उसके बाद दोपहर एक बजे से भंडारा किया जाएगा , आप सभी सादर आमंत्रित है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ