Spread the love

सोलन,हिमशिखा न्यूज़ 04/05/2022

सूबे में प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू का परवाणू व धर्मपुर में जोरदार स्वागत किया गया। शिमला की ओर जाते वक्‍त सुक्‍खू का जगह जगह स्‍वागत किया गया। उनके समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर सुक्‍खू के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का प्रत्येक विधायक सीएम पद का दावेदार है। यह काफी अच्छी बात है कि कांग्रेस पार्टी में इतने होनहार नेता हैं कि वह सीएम बन सकें। सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी मिलकर लड़ेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुकेशअग्निहोत्री ,धनीराम शांडिल सहित सभी नेता  एकजुट होकर भाजपा को जवाब देंगे।

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।कार्यकर्ताओं ने सुक्खू को कंधों पर उठाकर आगे बढ़ाया।इस दौरान ऊना के विधायक सतपाल रायजादा, नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा, दून के पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी, अर्की के विधायक संजय अवस्थी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, मदन चौधरी, अनुराग शर्मा, अजय वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रोशन ठाकुर, बीडीसी सदस्य देवेंद्र शर्मा, बड़ोग पंचायत के उपप्रधान गुरदेव शर्मा, पूर्व उपप्रधान हुकुम चंद, बीडीसी सदस्य मनजीत सिंह तनवर, धर्मपुर पंचायत के पूर्व प्रधान महेश गुप्ता, भीम प्रकाश ठाकुर सहित अन्‍य मौजूद रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ