Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।12/05/2022

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एक आईएएस और 49 एचएएस अधिकारियों का तबादला, छह को अतिरिक्त कार्यभार

सरकार ने एक आईएएस अधिकारी व 49 एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। वहीं छह एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। ख़बर सुनें विस्तार हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक आईएएस अधिकारी व 49 एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। वहीं छह एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एसडीएम चंबा आईएएस अधिकारी नवीन तनवर को एसडीएम कांगड़ा तैनात किया गया है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की ओर से तबादला आदेश जारी किए गए हैं। एडीएम पूह रहे अश्वनी कुमार को सीएम के गृह जिले मंडी में एडीएम पद पर तैनाती दी गई है। विज्ञापन अतिरिक्त निदेशक पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा विजय कुमार को विशेष सचिव (पीडब्ल्यूडी) तैनात किया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मंडी राजीव कुमार-2 को अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शिमला, एसडीएम(नागरिक) गगरेट ऊना विनय मोदी को एसडीएम (नागरिक) इंदौरा कांगड़ा, एसडीएम हमीरपुर डॉ. चरनजी लाल को एसडीएम देहरा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिमला दिले राम को अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, सहायक उपायुक्त कांगड़ा डॉ. मदन कुमार को एसडीएम अंब तैनात किया गया है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ