Spread the love

दिल्ली ,हिमशिखा न्यूज़।14/05/2022 

दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग, 26 की मौत, 50 से अधिक को बचाया गया, कई अभी भी फंसे

मुंडका इलाके में तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है। 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कई लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। दमकल की 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। ख़बर सुनें विस्तार मुंडका इलाके में शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है। 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बताया जा रहा है कि कई लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचीं दमकल की 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इमारत में कई कंपनियों का कार्यालय और फैक्टरी है। आग लगने के बाद इन कार्यालय में काम करने वाले काफी लोग इमारत में फंस गए। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे और जो घायल हुए हैं उन्हें 50 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में यह जानकारी दी गई है। विज्ञापन सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। राहत बचाव में लगे कर्मियों ने रस्सी की मदद से आग की लपटों के बीच घिरी इमारत में फंसे करीब 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग बुझने के बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ