बिलासपुर,हिमशिखा न्यूज़।14/05/2022
हिमाचल के बिलासपुर मे दराट से हमला कर मौसा ने की भांजे ही हत्या
घुमारवीं संडियार पंचायत के गांव स्योथा में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात में एक रिश्ते के मौसा ने अपने भांजे को दराट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। ख़बर सुनें विस्तार हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं संडियार पंचायत के गांव स्योथा में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात में एक रिश्ते के मौसा ने अपने भांजे को दराट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। जानकारी के अनुसार स्योथा गांव के निवासी अरविंद उर्फ धिक्का (31) और जगदीश कुमार (57) के बीच आपस में दूर के मौसा और भांजे का रिश्ता था। गुरुवार रात को दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मौसा जगदीश कुमार घर गया और वहां से दराट लेकर आ गया। तैश में आए जगदीश कुमार ने दूर के रिश्ते में भांजे अरविंद पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दराट के वार से अरविंद के हाथ और बाजू बुरी तरह से जख्मी हो गए। विज्ञापन खून से लथपथ अरविंद गंभीर अवस्था में सड़क पर ही गिर गया। इस पर भी आरोपी जगदीश दिल नहीं पसीजा और मौके से घर चला गया। स्थानीय लोगों ने अरविंद को खून से लथपथ अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही अरविंद की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से शव कब्जे में लेकर आवश्यक छानबीन कर सुबूत और तथ्य जुटाए। पूछताछ