Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।14/05/2022

पुलिस भर्ती का जिम्मा एडीजीपी अभिषेक त्रिवेदी को दिया है उन्हें कहा गया है

भर्ती के लिए बनाई कमेटी भी बदल सकेंगे एडीजीपी अभिषेक त्रिवेदी पेपर लीक के कारण रद्द हुई पुलिस की लिखित परीक्षा दोबारा से अब इस महीने के आखिर में नहीं हो पाएगी। इस परीक्षा के लिए अब जून के पहले हफ्ते का समय राज्य सरकार ने प्रस्तावित किया है। सरकार ने भर्ती का जिम्मा अब एडीजीपी अभिषेक त्रिवेदी को सौंपा है। यह काम पहले आईजी जेपी सिंह को दिया गया था, लेकिन अब उन्हें इस पद से बदल दिया गया है। एडीजीपी अभिषेक त्रिवेदी ने भर्ती से संबंधित काम संभाल लिया है और उन्हें पूरी प्रक्रिया को लेकर सब कुछ नए सिरे से शुरू करना पड़ रहा है। इसलिए समय की भी जरूरत थी। यही वजह है कि अब भर्ती परीक्षा जून महीने में होगी। होम सेक्रेटरी की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार अभिषेक त्रिवेदी यदि जरूरी समझें तो भर्ती कमेटी में बदलाव कर सकते हैं। उन्हें यह बदलाव करने भी पड़ेंगे।
सरकार की तरफ से यह बात भी साफ कर दी गई है कि जिन भी युवाओं ने पिछले लिखित परीक्षा दी थी, उन्हें यह मौका दोबारा मिलेगा। बेशक अब उनकी आयु पात्र सीमा से बढ़ गई हो। गौरतलब है कि हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए 27 मार्च, 2022 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में 74757 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 26346 ने लिखित परीक्षा पास की, जबकि 47365 असफल रहे थे। 1046 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे, जो अब्सेंट रहे उन्हें दोबारा मौका नहीं मिलेगा। कांस्टेबलों के पदों के लिए कुल 1,87,476 आवेदन प्राप्त हुए थे। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबलों के 1334 पदों के लिए 27 मार्च को हुई लिखित परीक्षा से पूर्व ही प्रश्नपत्र लीक हो गया था, जिसके बाद कांगड़ा और शिमला में एफआईआर दर्ज कर एसआईटी जांच कर रही है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ