शिमला,हिमशिखा न्यूज़।15/05/2022
प्रधानमंत्री के आठ साल की मेजबानी करेगा हिमाचल
देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के आठ साल की मेजबानी हिमाचल को मिल गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय और राज्य सरकार के बीच चल रही वार्ता में अब लगभग यह तय हो गया है कि 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला आएंगे। रिज मैदान पर न सिर्फ उनकी एक रैली होगी, बल्कि भारत सरकार की 11 योजनाओं के लाभार्थियों के साथ भी वह इंटरेक्शन करेंगे। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह होगी कि देश के सभी 773 जिलों को प्रधानमंत्री शिमला से संबोधित करेंगे। इन्हें ऑनलाइन जोड़ा जाएगा और पूरे देश में इस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी लाइव भी दिखाएगी। इस कार्यक्रम के लिए देश के सभी जिलों को ऑनलाइन जोड़ा जा रहा है।
इसमें शिमला को छोड़कर हिमाचल के बाकी 11 जिला भी शामिल है। इसका मतलब यह हुआ कि लोगों को रिज तक पूरे प्रदेश से पहुंचाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए राज्य सरकार एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से व्यवस्था कर रही है। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के बजाय सिर्फ केंद्र सरकार की योजनाओं को अभीलक्षित किया जाएगा। मोदी सरकार की कुल 11 योजनाओं की प्रदर्शनी लगेगी और इन्हीं योजनाओं के लाभार्थी भी इस दौरान पहुंचेंगे। इनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत भी करवाई जाएगी। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना व मुद्रा योजना इत्यादि शामिल है। यह कार्यक्रम हिमाचल के लिए भी एक बड़ा अवसर है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल के साथ लगाव रहा है, क्योंकि संगठन के दायित्व