Spread the love

भाखड़ा नगंल,हिमशिखा न्यूज़ 17/05/2022

भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड ने मनाया 47वां स्थापना दिवस समारोह

इस दौरान मेरिटोरियस अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन भी किया गया
इंजीनियर संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए समारोह के दौरान अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया इस दौरान बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी को सम्मानित करने से दूसरे कर्मचारियों को भी अधिक और अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती हैभाखड़ा बांध में बढ़ रही सिल्ट एक समस्या ही है और बोर्ड इस समस्या को दूर करने के लिए लगातार कार्यरत है इसके लिए हिमाचल सरकार से भी बातचीत चल रही है और यह सिल्ट काफी कीमती भी है इसलिए बोर्ड सिल्ट बेचने पर भी विचार कर रहा है जिससे बोर्ड और राज्य सरकार को वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकता है यह कहना था मुख्य अतिथि का। रोजगार के मामले पर बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि यह अलग-अलग राज्यों का मुद्दा है लेकिन स्पेशल रिक्रूटमेंट टेक्निकल में बोर्ड रिक्रूटमेंट करने पर विचार कर रहा है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ