Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़।17/05/2022

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे लिए आयोजित स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां लगभग मुकम्मल हो चुकी है । यह बात किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को हमीरपुर के मुख्य द्वार उखली में सुबह 10 बजे पहुंचेंगे, वहां पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य स्वागत किया जाएगा उसके उपरांत उखली से लेकर भोटा चौक तक जगह जगह हमीरपुर कांग्रेस के कार्यकर्ता और स्थानीय नेता अपने लोकप्रिय नेता का स्वागत करेंगें। उसके उपरांत भोटा चौक से लेकर गांधी चौक तक मुख्य बाजार हमीरपुर से रोड शो का आयोजन किया जाएगा जिसमें विधायक सुक्खू हमीरपुर शहर के लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए गांधी चौक तक पहुंचेंगे। वहां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी और सभी अग्रणी संगठनों के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी तथा हमीरपुर की जनता अपने लोकप्रिय नेता सुक्खू का गांधी चौक पर भव्य स्वागत करेंगे और उसके उपरांत जिला के अन्य गणमान्य नेता और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू जनता को संबोधित करेंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ