Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 19/05/2022

मशोबरा में 26 स्थानों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज
कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने के लिए  मशोबरा ब्लाॅक में  17 से 21 मई तक हर घर दस्तक अभियान आरंभ किया गया है । इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं , फ्रंटलाईन कोरोना योद्धओं तथा  60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जाएगी । बीएमओ मशोबरा डाॅ0 राकेश प्रताप ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए तीन मोबाईल टीमें गठित की गई है। जिनके द्वारा 21 मई तक 26 स्थानो ंपर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी  ।  पहली टीम द्वारा ग्राम पंचायत पटगेहर , एचएचसी बोह, जनेडघाट, बलोग पंचायत के डुब्लु, शोधी , एचएचसी जडियाणा, मेहली, एचएससी कवारा, पीएचसी गुम्मा, एचएससी मूलकोटी तथा दूसरी टीम द्वारा ढली, एचएससी क्यारकोटी, पीएचसी चमियाणा, एसएचसी मलयाणा, भोंट, पगोग, मोतीबाग , तारादेवी, पीएचसी टूटू और तीसरी टीम द्वारा एचएससी पनेश, एचएससी रामपुरी, सीएचसी धामी, एचएससी दलाया और बघेरी में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी । बीएमओ ने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, फ्रंटलाईन वर्करज और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों से बूस्टर डोज लगाने का आग्रह किया गया है ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ