शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 20/05/2022
राजधानी शिमला स्थित उद्योग विभाग के मुख्यालय उद्योग भवन को खाली करने का आदेश हुआ है। राज्य सरकार की ओर से निदेशक उद्योग को बुधवार को यह पत्र भेजा गया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग के माध्यम से सूचना दी गई है कि उद्योग भवन के दो फ्लोर 21 मई से पहले खाली किए जाएं। इसके अलावा पूरे भवन को 15 दिन के भीतर खाली किया जाए। यह आदेश इसलिए हुए हैं क्योंकि उद्योग भवन को हाई कोर्ट को सौंपा जा रहा है। हिमाचल हाईकोर्ट में जजों की संख्या भी अब बढ़कर 16 होने जा रही है यानी सात नए जज हाई कोर्ट में और आएंगे। इस कारण हाई कोर्ट का भवन में जगह की कमी पड़ रही है। माना जा रहा है कि हाईकोर्ट स्टाफ के लिए उद्योग भवन को यूज किया जाएगा। राज्य सरकार के स्तर पर हाईकोर्ट के साथ बातचीत में यह सहमति बन गई थी और उसके बाद अब उद्योग भवन को खाली करने का ऑर्डर हुआ है। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी दिमाग की तरफ से भेजे गए पत्र में यह भी हवाला दिया गया है कि यह आदेश मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद ही जारी हुए हैं। अब सवाल यह है कि उद्योग विभाग कहां जाएगाघ् अब तक चल रही चर्चा के अनुसार छोटा शिमला के मजीठा हाउस और टूटी कंडी पार्किंग में उद्योग विभाग के स्टाफ को बांटा जाएगा। यह टेंपरेरी अरेंजमेंट होगा क्योंकि अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग की ओर से भेजे गए पत्र में भी कहा गया है कि उद्योग निदेशालय के लिए नया भवन बनाने के लिए अब जमीन तलाशी जा रही है।