Spread the love

राजगढ़,हिमशिखा न्यूज़।22/05/2022 

आम आदमी पार्टी ने राजगढ के नैहरू मैदान मे किया जनसभा का आयोजन
हिमाचल प्रदेश के प्रभारी व दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतैद्र जैन रहे मुख्य अतिथि

आम आदमी पार्टी द्वारा आज राजगढ के नैहरू मैदान एक जनसभा का आयोजन किया जिसको हिमाचल प्रदेश के पार्टी प्रभारी व दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतैद्र जैन ने संबोधित किया यह जानकारी देते हुये इस जनसभा के आयोजक पंकज सोहल ने यह जानकारी देते हुये बताया इस यह जनसभा हिमाचल मे आगामी चुनाव का आगाज है इस जनसभा को संबोधित करते जैन ने कहा कि प्रदेश मे भाजपा सरकार का कार्यकाल पूर्ण रूप निराशा जनक रहा है और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री साढे चार सालो के बाद अपने भाषणो मे विकास योजनाओं के लिए करोडो रुपये की घोषणाएं कर रहै है प्रदेश की जनता को आजादी के सात दशको के बाद भी सडक शिक्षा ,स्वास्थ्य, पेयजल,परिवहन जैसी सुविधाओं से वंचित रहना पड रहा है यहा भाजपा हो या कांग्रेस दौनो दलो की सरकारो ने विकास के नाम पर केवल जनता से वोट लेने का कार्य किया है हिमाचल प्रदेश में प्रतिदिन हो रहे है घोटाले, हाल ही में हुआ पुलिस भर्ती घोटाला सैकड़ों करोड़ का है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता एक दल से दुखी दूसरे दल की सरकारें पिछले कई दशकों से चुनती आ रही है। क्युकि उनके पास अन्य कोई विकल्प नही था इसलिए एक बार भाजपा व दूसरी बार कांग्रेस की सरकार बन जाती थी । लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता के पास ऐसा सशक्त विकल्प है ओर हिमाचल की जनता इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी जोकि दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर प्रदेश में आम लोगों के काम करने वाली सरकार होगी। सतैद्र जैन कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आमूल चूल परिवर्तन होना चाहिए उन्होने अपने सबंधोन मे जीत की सीटो का आंकडा भी तय कर डाला और कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसा झाड़ू चलाएं कि भाजपा को आठ और आम आदमी पार्टी को साठ सीटें देकर विजयी बनाएं। जैसा कार्य दिल्ली व पंजाब की जनता ने किया वैसा ही हिमाचल की जनता को भी करना चाहिये उन्होंने कांग्रेस पार्टी को टक्कर से बाहर बताते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस दो बार कोई सीट हासिल नहीं कर पाई और इस बार हिमाचल में भी यही होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की नकल कर रहे है। पहले जो भाजपा आम आदमी को मुफ्त कुछ देने का विरोध करती थी, अब जब अरविन्द केजरीवाल ने हिमाचल में तीन सौ यूनिट बिजली फ्री देने की बात कही तो जयराम सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री दी है जबकि आम आदमी की तीन सो युनिट बिजली फ्री दे रही है इससे पहले यहा पंहुचने पर सतैद्र जैन सबसे पहले क्षेत्र के प्रसिद्व आराध्य देव शिरगुल मंदिर पंहुचे और मदिर मे माथा टेका शिरगुल महाराज का आर्शीवाद ग्रहण किया आयोजको द्वारा रैली मे आये लोगो के लिए सिरमौरी धाम का आयोजन किया गया था और सतैद्र जैन ने भी आम आम जनता के साथ मिलकर भोजन ग्रहण किया । इस मौके पर आप के नेता मनीष ठाकुर, धावक सुनील शर्मा, गीता सिंह, करतारसिंह ग्रेवाल, पच्छाद के अध्यक्ष अजय वर्मा उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ