Spread the love

मानसा(पंजाब),हिमशिखा न्यूज़। 29/05/2022

सुरक्षा वापिस लेते ही मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या…

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मानसा के गांव जवाहरके में फायरिंग के दौरान हत्या हो गई है फायरिंग में मूसेवाला की जान चली गई और उनके 2 साथी जख्मी हुए हैं। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाई थी।

मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे। मान सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। शुरूआती सूचना के अनुसार सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। काले रंग की गाड़ी में सवार 2 हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है।सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मूसेवाला हार गए थे और उन्हें हराने वाले विजय सिंगला राज्य के सेहत मंत्री बने थे। हाल ही में CM भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें पद से बर्खास्त किया था। सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी पर सामने से फायरिंग की गई थी, इसके निशान कार के फ्रंट ग्लास पर साफ दिख रहे हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *