Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की टिप्पणियों पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के ही नही देश के एक ऐसे नेता है जिनके राजनैतिक कद का मुख्यमंत्री जयराम कभी मुकाबला नही कर सकते।उन्होंने कहा है कि वीरभद्र सिंह को अपनी जिम्मेदारी की सीख देने से पहले मुख्यमंत्री को प्रदेश में उनके द्वारा किये विकास व उनके 60 साल के लंबे राजनैतिक अनुभव की गाथा को पढ़ लेना चाहिए। राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के वीरभद्र सिंह पर दिए गए उनके बयान पर हैरानी जताते हुए कहा कि उनका यह बयान वीरभद्र सिंह का ही नही अपितु यह पूरे प्रदेश का अपमान है।उन्होंने कहा कि जिस व्यक्तित्व ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर वर्तमान समय तक देश व प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभा रहें हो उस वरिष्ठ नेता को अपने कर्तव्य बोध का पाठ पढ़ाने की कोशिश करना प्रदेश के मुख्यमंत्री को शोभा नही देता।उन्होंने कहा कि हिमाचल  निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार के बाद वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का विकास पुरुष कहा जाता है।राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को वीरभद्र सिंह के कद तक पहुंचने में एक युग  लग जायेगा।उन्होंने कहा कि इसलिये मुख्यमंत्री को उनके वरिष्ठतम नेता के खिलाफ इस प्रकार की बयानबाजी से परहेज करना चाहिए।राठौर ने मुख्यमंत्री को सलाह दी है कि उन्हें प्रदेश के विकास का मंत्र  वीरभद्र सिंह से लेने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने राजनीति द्वेष की परम्परा से हट कर प्रदेश का चहुमुखी विकास किया है और वर्तमान मुख्यमंत्री को भी उसी परम्परा का अनुसरण करना चाहिए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *