शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 05/06/2022
मनुष्य के अंदर तथा बाहर का प्रदूषण सभी के लिए खतरनाकः सुरेश भारद्वाज
साईकिल रैली को हरि झंडी दिखाकर दिया जागरूकता का संदेश
पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई
हिमाचल के शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन द्वारा बेमलोई में आयोजित समारोह में भाग लिया।
उन्होंने कहा की निरंकारी मिशन सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है, जिसमें से मिशन द्वारा रक्तदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम मुख्य है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ आज हम अपने पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे है। विकास के साथ-साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखना आवश्यक है, जिसके लिए हम सब को आगे आकर एक पहल करनी होगी।
उन्होंने कहा की मनुष्य के अंदर तथा बाहर का प्रदूषण सभी के लिए खतरनाक है। पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए हम सब को आंदोलन के तर्ज पर कार्य करना होगा।
इससे पहले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित साइकिलिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता रैली आज के पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर अत्यंत महत्वपूर्ण है। साइकिलिंग करना हमारे स्वस्थ शरीर के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 50 सदस्यों की यह जागरूकता रैली रिज मैदान से होकर पॉटर हिल तक जाकर वापिस रिज तक आएगी जो लोगों के बीच पर्यावरण का संदेश प्रेषित करेगी। कार्यक्रम में संत निरंकारी के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया जो शिमला शहर की सफाई अभियान में भाग लेंगे। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने उपस्थित सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। संत निरंकारी मिशन 2014 से ही संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण कार्यक्रम की थीम पर ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मना रहा है। निरंकारी मिशन निरंतर आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ मानवता की सेवा में स्वयं को प्रतिपल समर्पित कर रहा है। वर्तमान में मिशन देश के अग्रणी रक्तदान करने वाले स्वयंसेवी संगठनों में से एक है। सन् 1986 से लेकर अब तक 7,225 रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं और 12 लाख यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। वर्तमान समय में हमारी पृथ्वी ग्लोबल वार्मिंग के संकट से जूझ रही है, ऐसे समय में हमें वृक्षारोपण जैसे अभियानांे की नितांत आवश्यकता है ताकि पर्यावरण का संतुलन बनाया जा सके।संत निरंकारी मंडल के प्रधान सी एल गुलाटी ने मिशन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत करवाया।इस अवसर पर एसएनसीएफ समन्वयक दिल्ली संजय शर्मा, जोनल इंचार्ज शिमला जोन-5 राजवंत भुल्लर, जोनल इंचार्ज सोलन जोन 5 ए विवेक कालिया, क्षेत्रीय संचालक नरेंद्र कश्यप तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
दास