Spread the love

शिमला, हिमशिखा न्यूज़ 

राजधानी में ऑनलाइन उत्पाद बेचने वाली एक जानी मानी कंपनी में इनाम निकलने का झांसा देकर एक युवती से हजारों की ठगी कर ली गई। पीड़िता बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले चक्कर कस्बे की रहने वाली है और बालूगंज पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा है कि कुछ दिन पहले उसने एक ऑनलाइन कंपनी में खरीददारी की।इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना परिचय आनलाइन कंपनी के कर्मचारी के रूप में दिया। फोन करने वाले ने उनसे कहा कि ऑनलाइन सामान मंगवालने पर उसे कंपनी से एक ईनाम निकला है। इसके लिए पहले 5500 रुपए जमा करवाने होंगे। महिला ने बताए गए खाते में पैसे जमा करवा दिए, लेकिन ईनाम नहीं मिला। इसके बाद उसको न तो कॉल आई और न ही उस नंबर पर संर्पक हो सका।उधर, पुलिस का कहना है कि फोन नंबर के आधार पर पता करने का प्रयास किया जा रहा है और बैंक से भी संपर्क कर खाता धारक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ