Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़ 18/06/2022

उद्यान विभाग ने आयोजित किया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के अंतर्गत बागवानी के विकास हेतु महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत ग्राम पंचायत बदौली विकासखंड देहरा में उद्यान विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें उद्यान विभाग देहरा के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ जोगिंदर सिंह गोमरा ने महिलाओं को बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जैसे खुम्भ विकास योजना, मधुमक्खी पालन, फूलों की खेती। साथ में बागवानी विकास परियोजना के जिला सवन्वयक डॉ विवेक गर्ग ने लोगों को बागवानी की सघन खेती के बारे में जानकारी दी। इस शिविर में उद्यान प्रसार अधिकारी डॉ आरती धीमान विकासखंड देहरा व हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के फैलिसिटेटर चाहत व उमेश उपस्थित रहे। शिविर में ग्राम पंचायत बदौली प्रधान रीता देवी, उप प्रधान नितिन कुमार व लगभग 70 महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *