Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) ने बीएड की संयुक्त मेरिट जारी कर दी है। इसे  विश्वविद्यालय  की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। देर शाम जारी इस मेरिट को संकाय और श्रेणी के अनुसार जारी किया गया है।  विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि जल्द बीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा विश्वविद्यालय ने 27 अक्तूबर को बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी।  जिसका परिणाम 12 नवंबर को घोषित किया गया था।14794 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। विश्वविद्यालय संबद्ध 73 निजी और दो सरकारी बीएड करवाने वाले संस्थानों की 7,800 सीटों को भरने के लिए इस बार ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित कर रहा है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ