Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।26/06/2022 

मुख्यमंत्री पंजाब अपने ही बूथ पर हारे : खन्ना

आम आदमी पार्टी की 100 दिन में पंजाब में निकली हवा

शिमला, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा संगरूर उपचुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह हार गए हैं। उन्हें शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान ने मात दी।  
खन्ना के कहा की चार महीने में ही आप की सरकार की हवा पंजाब में निकल चुकी है और पंजाब की जनता ने आप नेताओं को सबक सिखा दिया है।उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री भगवंत मान आपने ही बूथ से हार गए और आप पार्टी को लीड नहीं दिला पाए।आप पार्टी ने पंजाब का माहौल बिगाड़ दिया है जिसका परिणाम आज निकलकर सामने आया है।खन्ना ने कहा की करीब 100 दिन पहले आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर पंजाब की जनता को ठगा था। लेकिन संगरूर उपचुनाव के रूप में मिली पहली राजनीतिक चुनौती में ही हार गई।आज आप का असली चेहरा जनता के सामने आया है।आप सरकार के छोटे से कार्यकाल में पंजाब में कानून व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हुई। पार्टी की इमेज को सबसे बड़ा धक्का गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से लगा। मान सरकार ने वीआईपी सुरक्षा में कटौती करने का फैसला करते हुए 28 मई को एक लिस्ट जारी की। इसमें गायक मूसेवाला का भी नाम था।उन्होंने कहा की अगले ही दिन 29 मई को ताबड़तोड़ फायरिंग कर मूसेवाला को मौत के घाट उतार दिया गया।  जनता ने इस हत्याकांड को मान सरकार की अदूरदर्शिता का नतीजा बताया।
आज आप पार्टी बैकफुट पर है।
खन्ना ने कहा की आप के लिए इस सीट पर जीत इसलिए भी प्रतिष्ठा का सवाल था क्योंकि इस सीट से मुख्यमंत्री भगवंत मान दो बार सांसद चुने गए थे और इस समय राज्य में आप सरकार के मुखिया भी भगवंत मान ही हैं।
खन्ना के कहा की पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, तीन कबड्डी खिलाड़ियों की हत्या, पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हमले जैसी घटनाओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर अनेकों सवाल उठते है। इस दौरान गंभीर बिजली संकट भी एक बड़ा मुद्दा बन गया रहा है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *