Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 29/06/2022

प्रतिभा सिंह की टिप्पणी ने किया हिमाचल प्रदेश का नाम पूरे देश भर में खराब-अभाविप


कुछ वर्ष पूर्व हिमाचल प्रदेश के शिमला के कोटखाई में गुड़िया कांड हुआ था।

एक स्कूली छात्रा का बलात्कार कर के उसकी हत्या कर दी गई थी ऐसे में जब उसके परिवार का साथ देना चाहिए, न्याय की लड़ाई लड़नी चाहिए,तो अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा, हिमाचल की सांसद इस बात को एक छोटी सी बात कह कर रही हैं।
बलात्कार जैसे अपराध को छोटी सी चीज़ बता रही हैं।

प्रदेश सह मंत्री शिल्पा कुमारी ने कहा कि उनकी इस टिप्पणी के कारण हिमाचल प्रदेश का नाम पूरे देश भर में खराब हुआ है।
विद्यार्थी परिषद उनके इस बयान की कड़ी निन्दा करती है।एक महिला होने के साथ साथ इतने बड़े पद पर बैठ कर इस तरह की टिप्पणी करना एक शर्मनाक विषय है।यह अपराध हिमाचल प्रदेश की छवि को खराब करते हैं। हिमाचल प्रदेश देव नगरी हैं यहां ऐसा होना हमारा दुर्भाग्य है।वर्तमान सरकार से भी विद्यार्थी परिषद की मांग है कि इतने समय से चल रही सीबीआई जांच को जल्द से जल्द निर्णय तक पहुंचा कर गुड़िया को न्याय दिया जाए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *