Spread the love

तत्तापानी,हिमशिखा न्यूज़।29/06/2022 

बच्ची ने अपने माता-पिता व परिवार जनों और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।हिमाचल प्रदेश स्‍कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में मंडी की दो छात्राओं ने टाप किया है। करसोग के तत्तापानी की रहने वाली प्रियंका डाक्टर बन गरीबों की सेवा करेंगी। वह राजकीय माडल स्कूल सुन्नी से जमा एक की पढ़ाई कर रही हैं। दसवीं कक्षा तक वह सरस्वती विद्या मंदिर तत्तापानी में पढ़ी हैं। बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक लेकर प्रियंका ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। प्रियंका एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता प्रेम कुमार सब पोस्ट आफिस तत्तापानी में ग्रामीण डाक सेवक के रूप में कार्यरत हैं व माता गृहिणी हैं।
प्रियंका के तीन भाई-बहन हैं। वह रोजाना तीन से चार घंटे पढ़ाई करती है। वह करसोग हलके के भलाण डाकघर बहली की रहने वाली हैं। प्रियंका ने इस कामयाबी का श्रेय अपने अध्यापकों व माता-पिता को दिया है। इस कामयाबी के पीछे शिक्षकों की प्रेरणा रही है। एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर ने इस कामयाबी पर प्रियंका को शुभकामनाएं दी हैं।

सरस्वती विद्या मंदिर तातापानी की प्रियंका ने प्रदेश भर में 693 अंक लेकर पहला स्थान अर्जित किया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *