Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।06/06/2022 

राजधानी शिमला में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण जगह-जगह पर नुकसान हो रहा है। मंगलवार बीती रात भी भी जोरदार बारिश हुई। शिमला के ढली में पेट्रोल पम्प के नजदीक तब्बू लगाकर रह रहे हरियाणा जीरकपुर के परिवार पर पहाड़ी से मलवा गिरने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को आईजीएमसी में भर्ती किया गया है।

मृतक की पहचान करीना (14) पुत्री सतपाल के रूप में हुई है। घायलों में आशा (16) वर्ष व कुलविंदर (24) शामिल हैं। ये सभी एक परिवार से सम्बंध रखते हैं और हरियाणा के जीरकपुर के रहने वाले हैं। भूस्खलन की जद में आने से एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस के अनुसार उक्त परिवार ने कबाड़ और आयुर्वेदिक दवा बेचने का काम करता है और इन्होंने ढली में सड़क किनारे एक टैंट लगाया हुआ था। परिवार के सदस्य इसी टैंट में रह रहे थे। सुबह 5 से 6 बजे के बीच पहाड़ी से मलबा गिरने से टैंट तबाह हो गए और परिवार के 3 सदस्य कीचड़ में दब गए। इनमें एक की मौत हो गई और घायल हो गए, जिनका आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ