Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।15/07/2022 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव आते देख भाजपा का कुनवा विखरने लग गया है। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहें है। 

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री पंडित खिमी राम के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा के कई अन्य नेता भी कांग्रेस में आने का पूरा मन बना चुके है। भाजपा के भीतर हलचल अब धीरे धीरे बाहर आ रही है।

इसी कड़ी में आज प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य जाखू वार्ड के पूर्व भाजपा पार्षद मनोज कुठियाला अपनी धर्मपत्नी शोभा सहित उनके 60 समर्थक आज हॉली लॉज में कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में अपनी पूरी आस्था प्रकट करते हुए कहा कि अब वह कांग्रेस में शामिल हो गए है और ताउम्र कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस विशेष तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह का प्रदेश के विकास में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है,जिन्हें कभी भुलाया नही जा सकता।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाया और उनके कांग्रेस में शामिल होने के फैंसले का स्वागत करते हुए कहा कि उनका पार्टी में पूरा मान सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा त उन्हें खुशी है कि प्रदेश में कांग्रेस कब परिवार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों के बाद विधानसभा चुनाव होने है इसके लिए उन्हें अभी से मैदान में उतरना है और पार्टी की जीत के लिये कार्य करना है।उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस पूर्व की भांति इन दोनों चुनावों में अपनी जीत का परचम लहरायेगी।

इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह,महिंद्र चौहान,जितेंद्र चौधरी,आदर्श सूद, सुशांत कपरेट,वेद प्रकाश शर्मा,मनोज कुमार,अतुल गौतम,हरीश जनारथा, दिनेश चौधरी,नीरज बक्शी,गुलाब सिंह ठाकुर,जितेंद्र शर्मा के अतिरिक्त पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *