Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 21/07/2022

विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदी गीत रामायण का गायन

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के 53वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदी गीत रामायण पुस्तक का विमोचन और हिन्दी गीत रामायण के गायन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रथमेश क्रिएशन गोवा के कलाकारों ने हिन्दी में रामायण के गायन पर अपनी प्रस्तुति दी।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम का भाव पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम भारत की आत्मा हैं और हमारी संस्कृति के परिचायक हैं।
इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा प्रथमेश क्रिएशन के सदस्यों को हिमाचली टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *