Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।31/07/2022

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने जवाहरलाल बाल मंच के कार्यो की सराहना करते हुए कहा है कि बच्चों को आजादी के इतिहास और कांग्रेस की भूमिका व इसके बलिदान की जानकारी भी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज यह समय की जरूरत भी है,क्योंकि आज वर्तमान में भाजपा जिस प्रकार इतिहास से छेड़छाड़ कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दो दिवसीय जवाहर बाल मंच के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में पहली बार इस आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक युग में बच्चों में बोधिक,मानसिक व शारीरिक विकास की बहुत ही जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज समाज मे आपसी भाईचारे व सौहार्द को बनाये रखने की बहुत ही आवश्यकता है।

प्रतिभा सिंह ने जवाहर बाल मंच के उद्देश्यों और कार्यो की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतिहास को कोई नही मिटा सकता।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थ्य,का बहुत विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि केरल के बाद हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में पहले नंबर पर आया था।उन्होंने कहा कि तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने 1989 में शतप्रतिशत विधुतीकरण कर लिया गया था। उन्होंने कहा आज प्रदेश में जितना भी विकास हुआ है वह सब कांग्रेस की वीरभद्र सिंह सरकार की देन रही है,इसमे भाजपा का तनिक भी योगदान नही है।

इस दौरान अखिल भारतीय जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी वी हरिजी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश की हर पंचायत में जवाहर बाल मंच की स्थापना की  जाएगी।उन्होंने कहा कि इस मंच का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बोद्धिक विकास के साथ साथ उन्हें कांग्रेस के इतिहास और उनके नेताओं के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान की जानकारी देना है। 

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों को उनके प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी प्रदान किये।

इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त मंच के राष्ट्रीय समन्वयक हसन अमन, अपेक्षा देवराजू, प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,एनएसयूआई के अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर,प्रदेश बाल मंच के मुख्य समन्वयक एलोब चौहान भी मौजूद थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *