Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।01/08/2022 

मुख्यमंत्री ने ऊना जिले में सात लोगों के झील में डूबने की घटना पर दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिले के अन्दरोली में गोबिंद सागर झील में सात लोगों के डूबने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है।सभी डूबने वाले लोगों के शव गोताखोरों द्वारा निकाल लिए गए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ