Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।02/08/2022 

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र भाव उत्पन्न करने के लिए सभी का सहयोग आपेक्षित है। यह विचार आज अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा  www.harghartiranga.com वेबसाईट विकसित की गई है, जिस पर तिरंगे के साथ सेल्फी खींच कर अपलोड की जा सकती है। उन्होंने देश प्रेम के इस भाव को और प्रभावी रूप प्रदान करने के उद्देश्य से सभी से अपील की कि वे राष्ट्र ध्वज लगा अपनी सेल्फी इस पर अपलोड करें।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों के साथ-साथ स्कूल, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय व अन्य संस्थानों के छात्र-छात्राएं तिरंगे संग सेल्फी अपलोड कर इस भव्य आयोजन का अभिन्न अंग बने।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ