Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।14/08/2022 

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने आज जिला के रामपुर में जिला अध्यक्ष अतुल शर्मा के नेतृत्व में आजादी की गौरव यात्रा निकाली। इस यात्रा में रामपुर ब्लॉक के अध्यक्ष सतीश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इसी बीच कुसम्पटी ब्लॉक कांग्रेस ने अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल के नेतृत्व में चमयणा में आजादी की गौरब यात्रा निकाली।इस यात्रा में कुसम्पटी ब्लॉक के पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर रामपुर बाजार में इस यात्रा का आयोजन किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू ने भी आज स्थानीय विधायक व प्रदेश कांग्रेस महासचिव मोहन लाल ब्राक्टा के नेतृत्व में  आज़ादी की गौरव यात्रा निकाली और हाथों में तिरँगा लिए देश भक्ति के नारे व देश भक्ति के गीत भी गाए गए। इस कार्यक्रम मे ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला एवम बड़ी संख्या में कांग्रेसतन शामिल हुए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *