Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 19/08/2022

सक्षम द्वारा शिमला के संजोली कालेज में आजादी का अमृत महोतसव मनाने के
उदेश्य से दृष्टिहीनों के लिये 14-15 अगस्त को 2 दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर से लगभग 100 दृष्टिहीनों ने भाग लिया। जहां उन्हे android mobile, leftopतथा daisy player का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही 15 अगस्त को एक रंगारंग कार्यक्रम करके भारत का स्वतंत्रता दिवस भी मनाया गया। कार्यशाला के दौरान विभिन प्रकार के लकी ड्रौ भी निकाले गये। इस में सक्षम ट्रस्ट के फौउंडर ट्रस्टी दिपेंद्र मनोचा ने बताया की दृष्टिहीन अगर टैकनौलजी के विभिन उपकरणों का उपयोग करे तो इससे उनके जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात मिल सकती है। वो अपना प्रत्येक कार्य सुलभता के साथ कर सकता है। पर इसके लिये सभी को इन उपकरणों का उपयोग करना आना चाहिये। इसी लिये आज इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सक्षम की कार्यक्रम निरदेशिका आरती द्वारा भारत भर में सक्षम के विभिन कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही शिमला में सक्षम का कार्यालय भी स्थापित किया गया। जिसका मोबाइल नंबर 8178345124 है। अगर किसी दृष्टिहीन को किसी भी प्रकार की समस्या आती है अथुवा व किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते हैं तो प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क कर सकता है। कार्यालय में सभी प्रकार के दिवाइसिस उपलब्ध है। सभी दृष्टिहीनों को उपहार स्वरूप white cane निशुल्क वितरित की गयी। अनेकों दृष्टिहीनों को सबसीडी पर leftop,tab तथा daisy player भी दिये गये। कुलदीप सिंह ने बताया कि सक्षम के पास रोहड़ू में 1 बिघा 9 बिसवा जमीन उपहार-स्वरूप प्राप्त हुई है।जहां भविष्य में दृष्टिहीनों के लिये शिक्षण व प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *