Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।19/08/2022 

बागवानों को गुमराह कर रहे हैं कुछ राजनीतिक दल: भाजपा

सरकार ने मानी बागवानों की अधिकतर मांगें, अदाणी की ओर से जारी दाम कम, गठित के माध्यम से दाम जारी करने की मांग: संजीव

भाजपा किसान मोर्चा के महासचिव संजीव देष्टा ने आरोप लगाया है कि कुछ राजनीतिक दल अपने हित साधने के लिए बागवानों को गुमराह कर रहे हैं। बागवानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सेब सीजन अपने चरम पर है। वहीं बागवानों की समस्याओं को लेकर राजनीति भी अपने उफान पर है। एक ओर जहां किसान व बागवान आंदोलनरत हैं, वहीं आम आदमी पार्टी, माकपा और कांग्रेस भी बागवानों के समर्थन में खड़ी है। भाजपा किसान मोर्चा का कहना है कि कुछ राजनीतिक दल बागवानों की समस्याओं को लेकर राजनीति कर रहे हैं, जबकि असलियत यह है कि बागवानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है और लगातार बेहतर कदम उठा रही है।

संजीव देष्टा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार किसान व बागवान हितेषी है। बागवानों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रयासरत है।उन्होंने बताया कि 20 सूत्रीय, जो मांगपत्र बागवानों व किसानों ने सरकार को दिया था, उसमें अधिकतर के समाधान कर लिए गए हैं। इसमें एचपीएमसी और हिमफेड में फंसी बागवानों की पेमेंट को जारी करवाया गया है। सेब का समर्थन मूल्य चार साल में लगातार बढ़ाया गया है। देष्टा ने माना कि अदाणी द्वारा हाल ही में जो सेब के दाम जारी किए गए हैं, वो कम हैं और इसके लिए बागवानों के लिए गठित कमेटी के माध्यम से दाम बढ़ाने की मांग की है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *