Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।26/08/2022 

शिमला के चक्कर बैरियर पर शुक्रवार सुबह एक महिला सड़क किनारे HRTC बस और सड़क किनारे बनीं रेलिंग के बीच फंस गई। जिसे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गनीमत रही की इस दौरान महिला की जान बाल-बाल बच गई।

बता दें कि शिमला में आए दिन हो रहे सड़क हादसों के पीछे सड़कों का संकरा होना प्रमुख कारण है।शिमला में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, उस हिसाब से सड़कों की चौड़ाई नहीं बढ़ाई जा रही है। कई स्थानों पर एनएच, स्टेट हाईवे और जिले के प्रमुख मार्गों की स्थिति दयनीय है।इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए शिमला में कई बार कवायद हुई, लेकिन विभिन्न कारणों से दर्जनों सड़कें अभी तक डबल लेन नहीं हो पाई हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *