Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।30/08/2022 

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुरजन सिंह जोगटा व उनके साथियों ने आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिह सांसद के समक्ष कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा। 
कांग्रेस अध्यक्ष ने इन नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागगत किया। इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि जोगटा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रहे हैं और कर्मचारियों में उनकी विशेष पहचान है।  उन्होंने कहा कि जोगटा पहले भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे और आज उन्होने अपनी पुरानी पार्टी में घर वापसी की है। उन्होंने कहा कि इनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ