Spread the love

शिमला , हिमशिखा न्यूज़

दिल्ली में चल रहे  किसान आंदोलन के बावजूद हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दिल्ली के लिए आज से रात्रि बस सेवा को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया हैं। ये बसें चंडीगढ़ से दिल्ली वैकल्पिक मार्ग से होते हुए जाएंगी। निगम के मुताबिक फ़िलहाल चुनिंदा रूट ही शुरू किए जा रहे हैं, लेकिन धीरे धीरे बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। बता दे कि पहले कोरोना की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई थी। वहीं अब किसान आंदोलन की वजह से रूट स्थगित किए गए थे।
30 दिसंबर से शुरू हो रही सेवा:
•शिमला-दिल्ली 5:18 pm•कुल्लू-दिल्ली 6:40 pm•मण्डी-दिल्ली 3:45 pm•कांगड़ा-दिल्ली डीलक्स 5:20 pm•हमीरपुर-दिल्ली 5:20 pm•नालागढ़-दिल्ली 6:45 pm

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *