Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।03/08/2022

 

जिला दण्डाधिकारी शिमला आदित्य नेगी ने मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के तहत लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से चलने वाली सभी बसों को रोटरी सरायं नजदीक आईजीएमसी मोड़ नगर निगम पार्किंग से चलने व ठहराव के आदेश जारी किए है।जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि मण्डलीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम से प्राप्त सूचना तथा सम्बद्ध विभागों द्वारा किए गए संयुक्त निरीक्षण के अंतर्गत लक्कड़ बाजार बस स्टैंड शिमला में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एस्केलेटर व अन्य निर्माण कार्यों के कारण लोगों की सुविधा व जाम से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ