Spread the love

सांगला। किन्नौर जिले की बारंग पंचायत के जालंग में सोमवार रात को एक तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ा। अफरातफरी के बीच युवती ने आग की लपटों के बीच तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इस कारण उनके दोनों पैरों में चोटें आई हैं। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए इतनी ऊंचाई से छलांग लगाकर खुद को बचाया।सोमवार रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है जब बारंग निवासी गोविंद सुख के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। उस समय परिवार सोने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच गोविंद सुख के बेटे ने घर से धुआं उठते हुए देखा।

इससे परिवार में अफरा तफरी मच गई और सभी ने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। इसी बीच तीसरी मंजिल पर मौजूद 19 वर्षीय अनुपमा ने आग से बचने के लिए छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुुंचे और अग्निशमन विभाग और पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। अनुपमा के दोनों पैरों में चोट आई है। उसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से उसे खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। आग में परिवार का सबकुछ जलकर राख हो गया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ