देहरा,हिमशिखा न्यूज़ 11/09/2022
चनौर और बडल में लघु नाटकों के माध्यम से बताई सरकारी योजनाएं
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से नटराज कला मंच के कलाकारों ने ग्राम पंचायत चनौर और बडल में गीत संगीत व लघु नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत लोगों का मनोरंजन एवं जन जागरण किया गया। कलाकारों ने ग्राम पंचायतों में गीत-संगीत एवं नुक्कड़-नाटक के माध्यम ने लोगों सरकारी योजनाओं के बारें में जागरुक किया।
इस अवसर पर नटराज कला मंच के प्रधान राजीव जस्सल ने जानकारी देते हुए बताया कि इन लघु नाटकों के माध्यम से जनता को बताया कि वर्तमान सरकार ने बेटी है अनमोल योजना के तहत बी.पी.एल परिवार में जन्म लेने वाली कन्या को दी जाने वाली राशी बढ़ाई गई, मुख्यमंत्री कन्यादान योेजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशी को 40000 से बढ़ाकर 51000 किया गया, हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के तहत सरकार द्वारा हर घर में रसोई गैस पहुंचाया गयी, अटल वर्दी योजना द्वारा समार्ट वर्दी के दो-दो जौड़े व स्कूल बैग विद्यार्थियों को दिए गए, हिमकेयर योजना द्वारा पांच लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज का प्रावधान, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत किसानों को सौर बोर्ड लगाने के लिए 85 प्रतिशत उपदान किया गया, जन मंच के माध्यम से मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निपटाया, भवन निर्माण योजना के अन्तर्गत गरीब परिवारों को सहायता राशी देने का प्रावधान किया गया, जैसी अनेक जनकल्यानकारी योजनाओं से ग्राम वासियों का अवगत करवाया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत चनौर प्रधान संजीव कुमार, वार्ड पंच आजाद सिंह, ओंकार सिंह, ग्राम पंचायत बडल सुमन कुमारी, उप प्रधान अश्विनी कुमार, वार्ड पंच किरण वाला, राजकुमारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।