Spread the love

रोहड़ू,हिमशिखा न्यूज़ 12/09/2022

रोहड़ू में भाजपा की वॉल पेंटिंग पर पोत दी कालिख

शिमला जिला के रोहड़ू तहसील में बीजेपी की वॉल पेंटिं पर शरारती तत्वों द्वारा कालिख पोतने का मामला सामने आया है। वॉल पेंटिंग रोहड़ू बस अड्डे के नजदीक बनाई गई थी जिसपर किसी ने कालिख पोत दी। चुनावों के मद्देनजर हिमाचल बीजेपी की ओर से प्रदेश भर में वॉल पेंटिंग की जा जा रही है।

इसी क्रम में रोहड़ू बस अड्डे के नजदीक वॉल पेंटिंग की गई थी, जिसको खराब किया गया है। इसे लेकर बीजेपी रोहड़ू मंडल के अध्यक्ष बलदेव रांटा ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है। बलदेव रांटा ने कहा कि रविवार शाम उन्हें इस बात की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश कर रही है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *