Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 15/09/2022

भाजपा सभी संसदीय क्षेत्रों से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाएगी : कटवाल

शिमला, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने कहा कि 17 सितंबर 2022 को भाजपा संसदीय क्षेत्र स्तर के सभी प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगी।
यह भाजपा का मेगा इवेंट होगा।
कटवाल ने कहा कि भाजपा नेता 17 सितंबर को सुबह 11 बजे सभी संसदीय क्षेत्रों से सभी प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज संसदीय शिमला में शिमला के ओक ओक से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
केंद्र मंत्री स्मृति ईरानी, मंत्री गोविंद ठाकुर और महिला मोर्चा अध्यक्ष राशिमधर सूद संसदीय क्षेत्र मंडी के एसजेवीएनएल ग्राउंड दत्तनगर रामपुर से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल और मंत्री राजिंदर गर्ग हमीरपुर संसदीय के गांधी चौक हमीरपुर से प्रचार वाहन को फाग ऑफ करेंगे।
भाजपा के चुनाव सह प्रभारी देविंदर सिंह राणा, मंत्री राकेश पठानिया, सांसद कृष्ण कपूर और सांसद इंदु गोस्वामी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के नूरपुर से प्रचार वाहन को फाग ऑफ करेंगे।
कटवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम से भाजपा के प्रचार अभियान को गति मिलेगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *