Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।16/09/2022 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मंडियों में सेब बागवानों से हो रही अबैध बसूली पर हैरानी प्रकट करते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार का प्रशासन पर कोई भी नियंत्रण नही है। किसानों बागवानों से हो रही खुली लूट से साफ है कि यह सब सरकार के सरंक्षण में हो रहा है,और प्रशासन मूकदर्शक बना है।राठौर ने शिमला सब्जी मंडी में सेब बागवानों से विचौलियों द्वारा माल भाड़े के नाम पर अबैध बसूली पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि एक तरफ पहले ही बागवानो को सेब के उचित दाम नही मिल रहें है,उनकी लागत भी पूरी नही हो रही है,ऐसे में बागवानो से अबैध बसूली उनका शोषण है जो कभी सहन नही किया जा सकता। उन्होंने वजन के हिसाब से सेब बेचने के नियमों की पूरी तरह अनदेखी करने,खुली बोली के स्थान पर तोलिया या रुमाल रख कर कीमत तय करने को भी सेब बागवानो का शोषण करार दिया है। राठौर ने सरकार से बागवानो के हितों की रक्षा करने के लिये तुरन्त प्रभावी कदम उठाने व अबैध बसूली पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा है कि प्रदेश में भारी बारिश व ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का जल्द आंकलन कर प्रभावित किसानों व बागवानो को फोरी आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।कुलदीप सिंह राठौर ने ऊना जिला के हरोली में कांग्रेस पार्टी के एक पदाधिकारी की गोली मार कर हत्या पर भी रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में दिनों दिन कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है। सरेआम मार कुटाई,महिलाओं का उत्पीडन, चोरो डकैती के मामलों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी है। उन्होंने इस हत्याकांड की न्यायिक जांच की मांग करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग भी की है,क्योंकि अपराधी बेखोफ घूम रहे है।राठौर ने इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को अभी तक न पकड़े जाने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि अब लोगों का विश्वास पुलिस से उठता जा रहा है क्योंकि वह अपराधियों को पकड़ने व उनपर नकेल नही कस पा रहें है। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखोफ अपराध करके चले जाते है और पुलिस हाथ मलती रह जाती है। उन्होंने अपराधियों पर सत्ता पक्ष के सरंक्षण का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में इस समय माफिया राज चल रहा है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *