Spread the love

मंडी,हिमशिखा न्यूज़ 19/09/2022

जय राम ठाकुर,मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश द्वारा आज राज्य बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय एवं आवासीय परिसर भवन मंडी का आज मंडी के विपाशा सदन में शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य बोर्ड के हिम-गृह (Himachal Pradesh Green Star Rating Initiatives for Hotels) योजना का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने राज्य बोर्ड द्वारा बनाई गयी “वार्ड मेम्बर मीनू का सफाई अभियान” पुस्तिका व “ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2016” के लिए मैनुअल एवं नमूने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) मैनुअल का भी विमोचन किया।” इस अवसर पर राज्य बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना (आईएएस) ने अपने सम्बोधन में राज्य बोर्ड द्वारा किए जा रहे अनेक कार्यों का उल्लेख किया। इसके पूर्व, अपने स्वागत भाषण में राज्य बोर्ड के सदस्य सचिव अपूर्व देवगन (आईएएस) ने मुख्यमंत्री महोदय का तह दिल से स्वागत किया और अंत में उन्होने मुख्यातिथि व अध्यक्ष महोदय का अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ