Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़ 20/09/2022

लोक संपर्क विभाग के कलाकारों ने बांधा समा
कोहलापुर और कुहना में लोगों को बताई सरकार की योजनाएं
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से आज नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत कोहलापुर और कुहना में गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया। कलाकारों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने पात्र लोगों से सरकार की सभी योजाओं का लाभ उठाने का आग्रह भी किया। ग्राम पंचायत कोहलापुर में भारी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने जहां विस्तार से सरकार की योजनाओं को मनोरंजन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।
कला मंच से संबंधित राजीव ने बताया कि पंचायतों में इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोहलापुर प्रधान विपिन कुमार, सचिव नीलम कुमारी,वार्ड पंच सरला देवी, सुमना, बंदना, सिलाई अध्यापिका किरण देवी ब ग्राम पंचायत कुहना उपप्रधान संजीव, वार्ड पंच राजेश, गुरदास ,आशा देवी, नूतन वाला, सिलाई अध्यापिका सुनीता शर्मा मौजूद रहे

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *