Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।20/09/2022

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर

शिमला, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।अरुण मुंडा 21 और 22 सितंबर 2022 को हिमाचल में होंगे।21 सितंबर को वह दिल्ली से उदयपुर (लाहौल स्पीति), धर्मशाला होते हुए हवाई मार्ग से जाने वाले है, जहां वे दोपहर 2 बजे किलाड़ में एक जनसभा में शामिल होंगे।विभिन्न कार्यक्रमों के बाद वह भुंतर जाएंगे और सर्किट हाउस कुल्लू में रात्रि विश्राम करेंगे।22 सितंबर को अर्जुन मुंडा किन्नौर के नाको जाएंगे जहां वह सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।किन्नौर में अनेकों कार्यक्रमों के बाद वह वापस दिल्ली लौटेंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *