शिमला,हिमशिखा न्यूज़।21/09/2022
एलायंस एयर की एक और महान उपलब्धि ,एलायंस एयर ने उत्तर भारत में अपने नेटवर्क का विस्तार किया।
पहले आरसीएस रूट को फिर से आरंभ करना। अब 26 सितम्बर, 2022 से दिल्ली शिमला- दिल्ली के लिए दैनिक उड़ानप्रभावी।
एसाइंस एअर का कनेक्टिंग न्यू इंडिया के विजन के साथ यह प्रयास रहा है कि वह अपने निकटतम सिटी हब के साथ टायर 2/3 शहरों के बीच बेहतर हवाई संपर्क प्रदान करे। इसी प्रयास को ध्यान में रखते हुए एलाइस एअर ने अपने पहले आरसीएस मार्ग दिल्ली- शिमला- दिल्ली को फिर से आरंभ करकेउत्तर भारत में कनेक्टिविटी का विस्तार किया है, जो 26 सितम्बर, 2022 से प्रभावी होगा। यह उड़ान एटीआर 42-400 विमान के साथ प्रचालित होगी। पहले इस उड़ान की शुरुआत 6 सितंबर 2022 को होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण उड़ान का संचालन शुरू नहीं हो सका।
उड़ान 91 821 दिल्ली से 07:10 बजे प्रस्थान करेगी व 08:20 बजे शिमला पहुंचेगी। उड़ान 91 822 शिमला से 08:50 बजे प्रस्थान करेगी व 10:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
दिल्ली शिमला दिल्ली का कुल उद्घाटन किराया भारतीय रूपय मुद्रा में 2141/- होगा।
शिमला जिसे सिमला के नाम से भी जाना जाता है, यह उत्तर भारतके राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और वहां का
सबसे बड़ा शहर है। शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है और इसे सात पहाड़ियों के ऊपर बनाया गया है: इन्वरम हिल, ऑब्जर्वेटरी हिल, प्रोस्पेक्ट हिल, समर हिल, बेंटोनी हिल, एलिसियम हिल और जाखू हिल । शिमला का सबसे ऊंचा स्थान जाखू पहाड़ी है, जो 2.454 मीटर (8,051 फीट) की ऊँचाई पर है। हाल के दिनों में यह शहर सात पहाडियों से आगे निकल गया है। सड़क मार्ग से दोनों शहरों को जोड़ने के लिए लगभग 8 घंटे का समय लगता है. लेकिन इस कनेक्टिविटी से यात्रा का समय घटाकर 01 घंटा 10 मिनट हो जाएगा। नए संपर्क क्षेत्र से पर्यटन और व्यापार को गति मिलती है व राज्यों का आर्थिक विकास होता है। प्रधान मंत्री की आत्मनिर्भर बने भारत की अवधारणा में विश्वास रखते हैं। देखो भारत के रंग, एलाइंस एअर के संग!
एलायंस एयर की इस उड़ान में केवल खिड़की और उसके साथ वाली सीटें हैं और हमारे विमान में यात्रियों को 30″ तक पैर रखने की खुली जगह उपलब्ध है। हमारे विभिन्न प्रमोशनल ऑफर के बारे में अधिक जानकारी के लिए www.alliancair.in पर लॉग इन करें