नई दिल्ली,हिमशिखा न्यूज़ 22/09/2022
बुधवार दोपहर 3:00 से रात 9:00 बजे तक नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चली। शेष 21 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन करने के लिए 27 सितंबर को दोबारा स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होना संभावित हैं।नाम फाइनल
जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर, रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा, रामपुर से नंदलाल, कसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, पालमपुर से आशीष बुटेल, फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, धर्मशाला से पूर्व विधायक सुधीर शर्मा का नाम लगभग तय है। इसी तरह नगरोटा बगवां से रघुवीर सिंह बाली, घुमारवीं से राजेश धर्माणी, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, अर्की से संजय अवस्थी, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, रेणुका जी से विनय कुमार और नादौन से सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम तय है। सुजानपुर से राजेंद्र राणा, डल्हौजी से आशा कुमारी, सोलन से धनीराम शांडिल, शिलाई से हर्षवर्धन चौहान, श्री नयनादेवी जी से रामलाल ठाकुर, ऊना के हरोली से मुकेश अग्निहोत्री और ऊना से सतपाल सिंह रायजादा का नाम तय है।