Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 23/09/2022

खल्लीणी के झाँझीडी में पिकअप ने कुचली राहगीर महिला, हुई मौत

शिमला के खालिनी में बड़ा हादसा पेश आया है। शुक्रवार शाम को खलिनी के झझीडी में एक अनियंत्रित पिकअप ने राह चलती महिला को कुचल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालात में महिला को IGMC अस्पताल पहुंचाया। जहॉ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला झझीडी में ही रहती थी व गाड़ी के शो रूम में काम करती थी। जिसका नाम नीमा बताया जा रहा है। ठेकेदार की पिक अप को चालक चला रहा था। हादसा उस जगह पेश आया जहॉ स्कूल बस गिरी थी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ