पठानकोट,हिमशिखा न्यूज़ 24/09/2022
आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या
पठानकोट के गांव डेयरीवाल निवासी 50 वर्षीय मजदूर ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गांव डेयरीवाल निवासी किशोर लाल उर्फ सुरेश कुमार का रहने वाला था। थाना सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि पेशे से मजदूर किशोर लाल शादीशुदा था। लेकिन, उसकी पत्नी लंबे समय पहले ही उसे छोड़कर जा चुकी है। किशोर अपने दोस्त मनोहर के साथ ही रहता था और आर्थिक तंगी से परेशान था। शनिवार सुबह किशोर मनोहर को बिना बताए घर से निकला और नलवा पुल के पास पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने शव लटकता देख पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि मृतक के दोस्त मनोहर लाल के बयान के आधार पर 174सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।